दिल ठंडा रखो… और सपने आराम से पूरे करो
दिल ठंडा रखो… और सपने आराम से पूरे करो
(लेखक: अयान कबीर)
जिंदगी में बड़ा बनना है? तो पहले मन को ठंडा करो!
Dosto, अगर आप वाकई में life में कुछ बड़ा करना चाहते हो तो सबसे पहला काम है —
मन को शांत (cool) करना।
क्योंकि...
जिसका मन शांत नहीं होता, उसकी दुनिया भी हमेशा उलझी रहती है।
और उलझी हुई दुनिया में कोई भी इंसान कुछ बड़ा नहीं कर सकता।
चलिए एक कहानी से समझते हैं — मन ठंडा तो सपना ज़िंदा
दो दोस्त थे – राम और सैम।
- राम: शांत, प्यारा, सबका चहेता, हर किसी से बात करने वाला
- सैम: गुस्सैल, चुप रहने वाला, किसी से न घुलने वाला
समय बीता...
राम बना एक बड़ा नेता और सैम... कहीं खो गया।
क्यों?
क्योंकि राम ने दुनिया को प्यार से जीता,
और सैम ने गुस्से से खुद को ही हरा दिया।
राम ने सीखा –
"लोग जैसे भी हों, उन्हें मुस्कुराकर जीत सकते हैं।"
दुनिया वैसी ही दिखती है, जैसे आप सोचते हो
पहाड़ पर चढ़ के बोलो –
"तू बुरा है!" – Echo आता है – "तू बुरा है!"लेकिन अगर बोलो –
"तू बहुत अच्छा है!" – Echo क्या कहता है? – "तू बहुत अच्छा है!"
ठीक यही हमारी ज़िंदगी भी है।
आप जैसे सोचते हो – वैसे ही रिज़ल्ट पाते हो।
आप अगर हर किसी में अच्छा देखना शुरू कर दोगे,
तो पूरा ब्रह्मांड आपके सपनों को साकार करने में लग जाएगा।
अब असली बात – कैसे शुरू करें?
- आज से ही अपने मन को शांत रखना शुरू करो।
- हर किसी से प्यार से बात करो।
- किसी की भी थोड़ी सी तारीफ कर दो – देखो जादू।
- गुस्से, जलन, और नफरत को अपने अंदर पनपने मत दो।
- हर दिन 10 मिनट बैठकर खुद से कहो – "मैं शांत हूं, मजबूत हूं, और सफल हो रहा हूं।"
याद रखो:
"आप जैसा दुनिया को दिखाते हो – दुनिया वैसा ही आपको लौटाती है।"
और
"जिसका दिल ठंडा होता है, उसका दिमाग तेज़ चलता है।"
अंतिम शब्द:
Dosto, आज से ही इस सोच को अपनाओ,
देखना आपकी language, energy, aura, personality और performance सब बदल जाएगी।
और जब आप बदलोगे,
दुनिया खुद ब खुद आपको पहचानने लगेगी।
अगर आपको ये लेख अच्छा लगा हो, और लगता है कि ये किसी गुस्से वाले, उलझे हुए या सपने से भटके हुए इंसान को वापस रास्ते पर ला सकता है —
तो एक दिल से comment ज़रूर करो।
ताकि मैं और ज़्यादा नई सोच और नई ताकत के साथ अगला article लाऊं।
– आपका अपना,
Ayaan Kabir
Comments
Post a Comment